BiharLead NewsNational

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में बिहारियों की जम कर की तारीफ

Patna : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहारियों की जम कर तारीफ की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत बिहारियों के प्रेम भाव की चर्चा करते हुए की. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को आप जितना प्यार करेंगे उससे ज्यादा प्यार आपको वापस मिलेगा. पीएम मोदी ने बिहार के गौरवशाली इतिहास और विरासत की भी खूब चर्चा की. विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र की धरती वैशाली की चर्चा भी पीएम मोदी ने की.

साथ ही साथ यह भी कहा कि आज अगर देश अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और बिहार विधानमंडल भवन के 100 साल पूरे हुए हैं तो इसमें भी एक संदेश छिपा है.

इसे भी पढ़ें:हम जनता के पैसों का मर्म समझते हैं और एक-एक पाई का उपयोग जनता के लिए करते हैं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बिहार के लोगों से कहा कि आप सभी को बिहार विधानसभा भवन के शदाब्दी वर्ष की शुभकामनाएं. बिहार का ये सौभाग्य है कि जो बिहार से स्नेह करता है, बिहार उस प्यार को कई गुना करके लौटाता है. आज मुझे बिहार विधानसभा परिसर में आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने का सौभाग्य भी मिला है.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा का अपना एक इतिहास रहा है और यहां विधानसभा भवन में एक से एक बड़े और साहसिक निर्णय लिये गये हैं. आजादी के पहले इसी विधानसभा से गवर्नर सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा जी ने स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी चरखा को अपनाने की अपील की थी.

दशकों से हमें ये बताने की कोशिश होती रही है कि भारत को लोकतंत्र विदेशी हुकूमत और विदेशी सोच के कारण मिला है. लेकिन, कोई भी व्यक्ति जब ये कहता है तो वो बिहार के इतिहास और बिहार की विरासत पर पर्दा डालने की कोशिश करता है.

इसे भी पढ़ें:मशीनों की खरीदारी के बीच फंस गयी शहर की फॉगिंग, खामियाजा भुगत रहे लोग

पहली बार किसी विधानसभा के परिसर में पीएम का आगमन हुआ : नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. कहा कि आज पहली बार किसी विधानसभा के परिसर में पीएम का आगमन हुआ है, यह बड़ी खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि 21 अक्टूरबर 2021 को शताब्दीत स्मृ ति स्तंनभ का शिलान्याीस राष्ट्र पति ने किया था. उसी वक्‍त तय हुआ था कि इसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाये.

प्रधानमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वी्कार किया, इसके लिए आभार. आप यहां पर आये इसकी हमें बहुत खुशी है. शताब्दी समारोह समापन में आपने जो सलाह दी है जिसमें आपने कल्पतरु का पौधा लगाने के बाद कहा कि कैसे इसकी देखभाल करनी हैं. इसके लिए भी धन्यवाद.

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का किया अनावरण, कल्पतरु वृक्ष भी लगाया

Related Articles

Back to top button