BiharLead News

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए दिल्ली रवाना

Patna : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. उनके साथ बड़ी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली गयी हैं. लालू को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है. डॉक्टरों की टीम के साथ लालू दिल्ली रवाना हुए हैं. बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जायेगा. पटना के पारस हॉस्पिटल में तेजप्रताप यादव समेत राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. अपने नेता की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता पारस हॉस्पिटल और पटना एयरपोर्ट पर कई घंटे पहले से ही मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में धड़ल्ले से चल रहा गिट्टी और बालू का अवैध कारोबार : भाकपा

बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गये थे. इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आयी थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी. जिसके बाद बुधवार को लालू प्रसाद को दिल्ली ले जाया गया है.

इसे भी पढ़ें:JSSC-JE परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, छात्रों ने प्रश्न पत्र लीक हो जाने का लगाया है आरोप

Related Articles

Back to top button