Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

Ranchi : शराब चेकिंग अभियान के दौरान मची भगदड़, युवक की कुएं में गिरने से मौत

Ranchi :  राजधानी रांची के पंडरा थाने की पुलिस पंडरा इलाके में अवैध शराब के खिलाफ सोमवार की देर रात छापेमारी की. छापेमारी के दौरान इलाके में भगदड़ मच गई जिसमें एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई है. युवक का नाम सनी उरांव है और वह हेहल के बगीचा टोली का रहने वाला है. युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पंडरा ओपी इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पंडरा थाने की पुलिस इलाके में लगातार पेट्रोलिंग गाड़ी से चेकिंग अभियान चला रही थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और सभी तथ्यों पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : व्यक्ति का गला रेतकर सड़क किनारे फेंका, घायल अवस्था में पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, स्थिति गंभीर

Related Articles

Back to top button