
Chakradharpur: बिहार की राजधानी पटना में भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ की वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया. इसमें देश के कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. डॉक्टर अनिल सुलभ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सभी ने डॉ अनिल सुलभ को ही अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई. साथ ही उनको ही सभी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चयन का अधिकार सौंपा गया. सभी ने डॉ अनिल के नेतृत्व में देश में स्कूल स्तर से सीनियर राष्ट्रीय स्तर पर बालिका व महिला फुटबॉल के विकास में भागीदारी में बढ़ -चढ़ कर सहयोग का वादा किया.
झारखंड के जमशेदपुर के रौनक अली को फिर से संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी के साथ ही झारखंड राज्य समिति का महासचिव बनाया गया. वहीं निक्सन कुमार को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रुप में नामित किया गया है और झारखंड राज्य समिति का अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में महेन्द्र नाथ पाण्डेय, कृष्णा सिंह, नरसिंह यादव, साबिर अली, अशोक राव, प्रदीप उस्ताद, भुवनेश्वर, अरविंद पासवान, पूनम सिंह, संगीता सिंह, मधुलिका, शमीम आरा, दीपा भारती, विशिष्ट अतिथि में सरदार जोगिंदर सिंह, अपर्णा बहुरानी समेत अन्य लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन नौ जिलों में कुछ देर में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने दी ये सलाह




