BokaroChatraJamshedpurJharkhandKhuntiPalamuRamgarhRanchiSaraikela

Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन नौ ज‍िलों में कुछ देर में होगी जोरदार बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने दी ये सलाह

Jamshedpur: आप गर्मी से परेशान हैं तो थोड़ा इत्‍मीनान रखें. गर्मी से राहत द‍िलाने के ल‍िए बार‍िश होने ही वाली है. बादल सूरज का गुरूर तोड़ने को बेताब है. मौसम वि‍भाग ने तात्‍कालि‍क मौसम चेतावनी में बताया है क‍ि झारखंड के बोकारो, चतरा, गुमला, खूंटी, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा ज‍िले के कुछ ज‍िलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ में ज‍िले के कुछ स्‍थानों पर 30 से 40 कि‍लोमीटर प्रत‍िघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. इस मौसम को देखते हुए व‍िभाग ने लोगों से आग्रह क‍िया है क‍ि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षि‍त स्‍थान में शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. ब‍िजली के खंभों से दूर रहें. क‍िसानों से खासतौर से आग्रह है क‍ि वे अपने खोतों में नहीं जाएं और मौसम सामान्‍य होने की प्रतीक्षा करें.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Accident : कार की टक्‍कर से साइक‍िल सवार का हुआ ये हाल, सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास हादसा

Related Articles

Back to top button