
Ranchi : 1 जुलाई को जीएसटी दिवस का ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ सुपरिटेंडेंट ऑफ सेंट्रल टैक्स के सभी सदस्यों ने विरोध किया. एसोसिएशन के लोगों ने कहा कि सीजीएसटी कार्यालय में भी विरोध दर्ज कराया जाएगा.
सदस्यों ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस द्वारा सुपरिटेंडेंट को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसकी वजह से जीएसटी का सही तरीके से कार्यान्वयन नहीं हो पा रहा है.
संस्था के सदस्यों की माने तो केंद्रीय जीएसटी सुपरिटेंडेंट को प्रदेश जीएसटी के बराबर सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. संस्था ने यह भी कहा कि आईटी और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर उन्हें ठीक से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसकी वजह से अफसर और करदाता दोनों परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में हेराफेरी: जन औषधि केंद्र में न बिल दे रहे हैं न ही एमआरपी पर छूट




