
Sitamadhi : जिले के चार वार्ड सदस्य और सचिव पर लाखों रुपए सरकारी राशि गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं बीडीओ के निर्देश पर पंचायत सचिव राज नारायण चौधरी ने बाया पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8, 10 एवं 13 के वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष व सचिव वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.
गबन की गई राशि की वसूली के लिए इनके विरूद्ध नीलाम पत्र वाद भी दायर किया गया है. नल जल एवं गली नली योजना में अनियमितता से संबंधित केस हाई कोर्ट में किया गया था. जानकारी के अनुसार बाया पंचायत के अवधेश प्रसाद ने वर्ष 2021 में माननीय उच्च न्यायालय में नल जल एवं गली नाली योजना में अनियमितता से संबंधित परिवाद पत्र दायर किया था. न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में कथित अनियमितता की जांच 3 सदस्यीय तकनीकी सहायक की टीम द्वारा की गई.
यहां पाया गया कि प्राप्त राशि और किए गए कार्य की मापीपुस्त के अनुसार अंतर राशि के आलोक में कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है. जिसके बाद वार्ड संख्या 7, 8, 10 एवं 13 के वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव को कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. बावजूद इनके द्वारा कार्य पूर्ण नहीं कराया गया.
इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के बाद टाटा स्टील में एक साल के कंपनी वीर की निकली बहाली




