
Ranchi: झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरावगी और सचिव ने साउथ इस्टर्न रेलवे की जीएम अर्चना जोशी को पत्र लिखा है. वहीं हटिया से चलने वाली हटिया-लोकमान्य-हटिया एक्सप्रेस का अविलम्ब परिचालन शुरू करने की मांग की है. साथ ही कहा कि आज भी कैंसर और कई जानलेवा बीमारियों के अच्छे इलाज की सुविधा मुम्बई में है. जिसके लिए लोगों के पास ट्रेन ही सहारा है. इसके बावजूद इस ट्रेन को बंद किया जाना कहीं से सही नहीं है. इसलिए जल्द से जल्द इस ट्रेन का परिचालन शुरू कराए.
ढाई महीने से बंद है परिचालन
झारखण्ड की राजधानी रांची से साउथ इस्टर्न रेलवे रेलवे के रांची रेल मंडल से एक द्विसाप्ताहिक ट्रेन-12811/12812 हटिया-लोकमान्य तिलक-हटिया (देश की आर्थिक राजधानी मुंबई) तक चलती हैं. इसका परिचालन लगभग ढाई माह से कोयले की कमी और कोरोना के बहाने रेलवे ने बंद कर दिया है. यहां गरीब-मध्यमवर्गीय नागरिकों से जुड़े मामले सरकार की प्राथमिकता में रहते है. इसके बावजूद झारखण्ड जैसे पिछड़े राज्य के गरीब-मध्यमवर्गीय नागरिकों की सुविधाओं को दोयम दर्जे की श्रेणी में खड़ा कर दिया है. रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को इन सबसे परहेज़ करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें – कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, झारखंड में 151 के पार हुए एक्टिव मरीज, रांची में भी 97




