
Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के कमर्शियल कोर्ट ने निर्माता करण जौहर की फिल्म जुग-जुग जियो रिलीज करने का आदेश दे दिया है. फिल्म अब 24 जून को रिलीज होगी. वहीं कोर्ट ने याचिकाकर्ता विशाल सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है. सुनवाई जस्टिस एमसी झा की कोर्ट में हुई. इसके पहले कोर्ट ने फिल्म की स्क्रीनिंग करायी थी. जिसपर करण जौहर की ओर से याचिका दायर हुई थी. जिसमें कोर्ट से विशाल सिंह को फिल्म न दिखाने की मांग की थी. करण जौहर की ओर से अधिवक्ता चितरंजन सिन्हा ने कोर्ट में दलील पेश की.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव : बाबूलाल की यशवंत सिन्हा से अपील, नाम वापस लेकर त्याग व समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करें
याचिकाकर्ता विशाल सिंह ने शिकायत में बताया है कि उनकी कहानी बन्नी रानी की कहानी चोरी कर फिल्म जुग जुग जियो बनायी गयी है. फिल्म का ट्रेलर 22 मई को जब रिलीज किया गया तो उन्हें पता चला कि यह तो उनकी ही कहानी है. जिसे चोरी कर ली गयी है. विशाल सिंह ने यह कहानी उन्हें पहले भेजा थी. लेकिन उन्होंने इसे वापस कर दिया था और अब चुपके से उसी कहानी पर फिल्म बना लिया गया.




