
Sahibganj : साहिबगंज जिले के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपायुक्त राम निवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया. उपायुक्त ने छात्रों को बुके एवं उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया. मौके पर उपायुक्त ने छात्रों के मेहनत एवं लगन की सराहना की.
दसवीं की परीक्षा में जिले के टॉपर
दसवीं की परीक्षा में जिले से कोटलपोखर उच्च विद्यालय की रितिका कुमारी भगत ने 479 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं राधानगर उच्च विद्यालय की अंजली कुमारी ने 477 अंक प्राप्त कर दूसरा उधवा हाई स्कूल की नसरीन तैयब ने 476 अंक प्राप्त कर तृतीय एवं जूही बोना उच्च विद्यालय के कासिम कमर ने 457 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन दो जिलों में जल्द होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
12वीं की परीक्षा के टॉपर
इंटरमीडिएट परीक्षा साइंस परिणाम घोषित हो चुका है. जेके हाई स्कूल राजमहल के आदित्य कल्याण कांत ने 474 अंक प्राप्त कर प्रथम, इसी स्कूल के हंशराज शंकर ने 473 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं साहिबगंज कॉलेज की अनन्या कुमारी ने 462 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया.
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दसवीं की परीक्षा में बरहरवा केजीवीके की नाज़नीन खातून 439 अंक प्राप्त कर प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोरियो की बंदना कुमारी 437 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं उधवा कस्तूरबा गांधी की लक्ष्मी कुमारी 432 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं.
इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री ने Forensic Science Laboratory के 37 सहायक प्राध्यापक और 56 वैज्ञानिकों को दी नियुक्ति पत्र
साहिबगंज जिले से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राएं
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साहिबगंज की तेरे सा सोरेन 382 अंक के साथ प्रथम स्थान किसी विद्यालय की सरिता मरांडी 373 अंकों के साथ द्वितीय एवं इसी विद्यालय की जानकी कुमारी को 372 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया.
इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत किया. सभी को पुलिस अधीक्षक रंजन किस्पोट्टा एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश झा द्वारा आशीर्वचन दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.
इसे भी पढ़ें:मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, पोलिंग पार्टी रवाना




