
Raipur : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नौपाड़ा में नक्सली में तीन जवान शहीद गए. मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया गया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं. हमला सीआरपीएफ की 19 बटालियन की आरओपी पार्टी पर किया गया है. हमले में कई जवान घायल भी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक जवान बोडेन पुलिस थाना इलाके के भैंसदानी के जंगल में रोड ओपनिंग पार्टी में तैनात थे. दोपहर करीब तीन बजे नक्सलियों ने घात लगाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी.
जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हमले में एसआई शिशुपाल सिंह, एएसआई शिवलाल व कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह फायरिंग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:दलगत आधार पर नहीं होंगे निकाय चुनाव, पार्षदों के बीच से ही चुने जायेंगे डिप्टी मेयर
इसके बाद अन्य जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को खदेड़ा. फोर्स अब भी नक्सलियों का पीछा कर रही है. जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह बेहद दुर्गम माना जाता है.
मृतक जवानों में शिशुपाल सिंह लालगढ़ी अगराना, पोस्ट सिकन्दराराऊ जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.
एएसआई शिशुपाल छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह ग्राम सराया पोस्ट दनवार जिला रोहतास के निवासी थे.
इसे भी पढ़ें:सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ जांच के लिए ईडी को लिखा पत्र




