
Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित कुसुम विहार की रहने वाली महिला सलोनी गुप्ता ने बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पर गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने बताया वो जिस बिल्डिंग में रहती है, उसी बिल्डिंग में रहने वाले राजेश कुमार सिन्हा और आशा सिन्हा के द्वारा महिला और उसके पति को प्रताड़ित किया जाता है.
महिला ने बताया कि बीते दिन राजेश कुमार सिन्हा ने हमारे साथ मारपीट और गाली-गलौज भी किया. पीड़ित महिला ने कहा कि जब वो इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने बरियातू थाने गयी, तो बरियातू थानेदार ज्ञान रंजन ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया.
वहीं बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में भोगता और पुरान समुदाय को मिलेगा एसटी का दर्जा, राज्यसभा में बिल पेश




