
Vivek Sharma
Ranchi : राजधानी में दो बड़े सरकारी हॉस्पिटल हैं, रिम्स और सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी. यहां पर दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए आते हैं. दोनों ही हॉस्पिटलों में मरीजों को इलाज तो मुफ्त है ही, उनकी तेजी से रिकवरी के लिए डायट भी उपलब्ध कराया जाता है. इसके लिए सरकार ने राशि भी तय कर रखी है. रिम्स में मरीजों को प्रॉपर डायट दी जाती है. जबकि सदर हॉस्पिटल में डायट के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. बताते चलें कि रिम्स में फिलहाल प्रति मरीज 129 रुपये हर दिन और सदर में प्रति मरीज डायट के लिए हर दिन 100 रुपये तय किया गया है.
इसे भी पढ़ें – मांडर उपचुनावः शिल्पी नेहा के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने संभाला मोर्चा, जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद
रिम्स में एजेंसी खिला रही मरीजों को खाना
रिम्स में मरीजों को डायट उपलब्ध कराने का जिम्मा जाना इंटरप्राइज को दिया है. जहां मरीजों को उनकी बीमारी के हिसाब से डायट दिया जाता है. डायट में हाई प्रोटीन और मिनरल्स के अलावा जरूरी कैलोरी भी तय है.
ताकि इलाज करा रहे मरीजों को रिकवर होने में मदद हो. इसके अलावा सर्जरी और प्रेग्नेंसी के मरीजों को सॉफ्ट डायट दी जाती है. कुछ मरीजों को लिक्विड डायट भी दी जा रही है, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली है. सुबह चाय, नाश्ता, लंच, स्नैक्स के बाद डिनर दिया जा रहा है.
जबकि सदर हॉस्पिटल में मरीजों बस तीन टाइम का डायट पूरा कर आईवॉश किया जा रहा है. वहीं इस काम के लिए सदर हॉस्पिटल में किसी एजेंसी को हायर नहीं किया गया है. डायट क्लर्क की निगरानी में मरीजों को खाना परोसा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – कैबिनेट की बैठक कल, राज्यकर्मियों को मिल सकता है पुरानी पेंशन योजना का तोहफा
मरीजों के वार्ड तक पैक्ड खाना
रिम्स में वर्तमान में 1500 मरीज एडमिट हैं. सभी मरीजों को प्लेट में पैक्ड खाना उनके वार्ड तक पहुंचाया जाता है. जिससे मरीजों को गर्म के साथ हाइजेनिक खाना भी मिल रहा है. वहीं उन्हें अब लाइन लगा कर इंतजार नहीं करना होता.
जबकि सदर हॉस्पिटल में मरीजों के परिजन लाइन में काफी देर इंतजार करते हैं. वहीं उन्हें खाने का बर्तन भी साथ में लेकर आना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें –सुदेश महतो को भरोसा, राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ वोट करेगी मांडर की जनता
रिम्स का डायट चार्ट (129 रुपये प्रति मरीज प्रति दिन)
- सुबह : चाय, बिस्किट
- नाश्ता : इडली, सांभर, दूध, फल, अंडा, ब्रेड, कॉर्न फ्लेक्स, दलिया
- लंच : चावल, दाल, दही, अंडा करी, रोटी, पनीर, चिकन, राजमा
- शाम : पाव, चाय, पोहा, स्प्राउटेड मूंग, चूड़ा-बादाम
- डिनर : रोटी, दाल, तड़का, सोयाबीन
- लिक्विड डाइट हर दो घंटे पर : डाब का पानी, जूस, बार्ली वाटर, ग्लूकोज, क्लियर सूप लेमन वाटर, राइस वाटर,
इसे भी पढ़ें – भारत बंद : कोडरमा स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा, दर्जनों ट्रेनें रद्द
सदर हॉस्पिटल का डाइट चार्ट (100 रुपये प्रति मरीज प्रति दिन)
- नाश्ता : बिस्किट, अंडा, फल, लाल चाय
- लंच : चावल, दाल, सब्जी, खिचड़ी
- डिनर : रोटी और सब्जी
इस मामले में जब सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एजेंसी का नाम मुझे याद नहीं है. खाने को लेकर लोगों ने शिकायत भी की है. चुनाव के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद रिम्स के तर्ज पर हम लोग मरीजों को बेहतर डायट देने का प्रयास करेंगे. सामान्य मरीजों के लिए 50 रुपये और प्रसूता महिलाओं के लिए 100 रुपये प्रति दिन सरकार की ओर से दिये जाते हैं.
इसे भी पढ़ें – गुरु रहमान को ढूंढ रही पटना पुलिस, वह कहां हैं जानें…




