
Dhanbad : शनिवार को धनसार स्थित शिवा टीवीएस शो रूम में इलेक्ट्रिक बाइक टीवीएस आइक्यूब एस और टीवीएस आइक्यूब लांच किया गया. लांचिंग के अवसर पर टीवीएस शोरूम के रघुवेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पूरे भारत में एक महीना पहले टीवीएस के द्वारा इलेक्ट्रिक बाइक टीवीएस आइक्यूब एस तथा दूसरा टीवीएस आइक्यूब धनबाद में लांच किया गया. जिसमें टीवीएस आइक्यूब एस की खासियत 78 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वही इसकी कीमत ऑन रोड 1,26,798 रूपये है. और ये 4 रंग में उपलब्ध है.
दूसरी बाइक टीवीएस आइक्यूब यूजी, 78 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी. इस बाइक को ऑन रोड कीमत 11,9.889 रूपये है. और ये 3 रंग में उपलब्ध है.
इसे भी पढ़ें:रक्षा मंत्रालय की भर्ती में मिलेगा आरक्षण, विपक्ष योजना को गलत तरीके से कर रहा परिभाषितः आशा लकड़ा
टीवीएस मोटर डिजाइन इमेज बैटरी स्पेसिफिकेशन के साथ और व्यावहारिक 100 किलोमीटर ऑन रोड रेट प्रति चार्ज 5″ एफटी टी टर्न बाय टर्न नेविगेशन एशिष्ट के साथ इंडिकेट करती है.
इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक में इंटरेक्शन म्यूजिक कंट्रोल थीम पर्सनलाइजेशन व्हीकल हेल्थ सहित प्रोएक्टिव नोटिफिकेशन दिया गया है. जिससे किसी भी खराबी की जानकारी को इंडिकेट करती है.
इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतरः सुदेश महतो
यह बाइक लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही मिलेंगे . ऑनलाइन बुकिंग की चार्ज ₹ 999 रूपये है और बुकिंग होने के बाद 3 महीना के अंतराल में कस्टमर को बाइक डिलीवरी कर दिया जाएगा.
टीवीएस आइक्यूब और टीवीएस आइक्यूब एस की बुकिंग शोरूम के वेबसाइट पर शुरू हो गई है. इन मॉडलों की डिलीवरी तुरंत शुरू हो जाती है. बुकिंग की अवधी बुकिंग के दिन से 120 दिन है. टीवीएस आईक्यूब एसटी की भी ऑनलाइन प्री बुकिंग शुरू है.
लॉन्चिंग के मौके पर शोरूम के निर्देशक उज्जवल कुमार सिंह, जीएम रघुवेंद्र सिंह तथा अतिथि अजय सिंह, आशु सिंह, रेवत सिंह, तथा टीवीएस ईवी सेल्स टीएल एवरन सिंह, टीवीएस इवि सेवा नीरज कुमार उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:मांडर उपचुनावः मतदाताओं को रिझाने में लगी राजनीतिक पार्टियां, गिना रही है अपनी अपनी खूबियां




