
Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियावां में बीती रात करीब 11 बजे एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अनिल राम पिता दिलीप राम के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक बीती रात शराब पीकर घर लौटा था. इसके बाद परिजनों से उसकी हल्की कहासुनी हुई थी. इसके बाद युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा लिया. फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने रात में ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया. शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.




