
New Delhi: अग्निपथ योजना के विरोध में धधक रहे बिहार समेत अन्य प्रभावित राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था को आज भी दुरुस्त रखा गया है. बिहार आज तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. इस बीच केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए अपर एज लिमिट 21 साल से बढ़ाकर 23 साल करने का एलान किया है. यह छूट केवल इसी साल के लिए लागू होगी. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो साल में कोई भर्ती नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया है. इससे पहले अग्निवीर बनने के लिए पहले निर्धारित आयु सीमा 17.5 साल से 21 साल थी.
मालूम हो कि अग्निपथ योजना का एलान शुरू होने के बाद पहले बिहार में विरोध शुरू हुआ. जिसके बाद देश के आधा दर्जन राज्यों में विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश में विरोध शुरू हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में भी युवकों ने सेना भर्ती कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. खासकर बिहार व हरियाणा की स्थिति विस्फोटक हो रही है. बिहार में ट्रेन फूंकने की घटना व हरियाणा खुदकशी की घटना हो चुकी है.




