
Ranchi: झारखंड की गजल गायिका मृणालिनी अखौरी को वर्ष 2022 का नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड एकेडमी की ओर से संगीत और सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया.
11 जून को जम्मू के हरि निवास पैलेस में आयोजित समारोह में जम्मू के राजा श्री हरि सिंह के पोत्र श्री आजाद शत्रु जी के हाथ मृणालिनी को नेल्सन मंडेला नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया.
यह पुरस्कार पाने वाली मृणालिनी अखौरी झारखंड की पहली महिला हैं. उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी नवाजा गया. सम्मानित होने के बाद मृणालिनी ने अपने माता-पिता व झारखंड वासियों का शुक्रिया अदा किया.




