DhanbadJharkhand

World Blood Donor Day: धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 यूनिट से ज्यादा रक्त का किया संग्रहण

Dhanbad: मंगलवार को “वर्ल्ड ब्लड डोनर डे” पर धनबाद के एशियन जालान हॉस्पिटल समेत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया गया. रक्तदान करने के लिए युवाओं में जगह जगह जोश और जुनून देखने को मिला. धनबाद के एशियन जालान परिसर में रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. इस महत्वपूर्ण वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर रक्तदान शिविर में सुबह 10:00 बजे से ही रक्त दाताओं का रक्तदान करने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा था. एशियन हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया.

एशियन हॉस्पिटल के सेंटर हेड डॉ.सी.राजन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त यूनिट को बढ़ाना है. और भविष्य में भी निरंतर निशुल्क रक्तदान कैंप लगाकर इस मुहिम को अस्पताल प्रबंधन जारी रखेगी ताकि आकस्मिक स्थिति में किसी जरूरतमंद को रक्त की कमी ना हो.

इसे भी पढ़ें:World Blood Donor Day : सीएम हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान

वहीं इस अस्पताल के ही स्वास्थ्य कर्मी रक्तदाता ने कहा कि रक्तदान करने से खुशी की अनुभूति होती है. एशियन अस्पताल के अधिकारी ताजुद्दीन ने अधिक से अधिक लोगों की मदद के लिए रक्तदान के लिए आगे बढ़ने की लोगों से अपील की. और कहा, डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है तथा साथ ही मानव सेवा के लिए रक्तदान से दुआ और पुण्य की प्राप्ति होती है.

इधर, मंगलवार को मधुमिता एडु संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. लुबी सर्कुलर रोड स्थित दुर्गा मंडप में रक्तदान शिविर में 16 यूनिट लोगों ने रक्तदान किया. वहीं माइंस रेस्क्यू बस्ता कोला में संस्था की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टर और कर्मचारी ने रक्त संग्रह किया. संस्था के प्रमुख गोपाल भट्टाचार्य ने बताया कि आगे भी रक्तदान शिविर करके जरूरतमंदों को खून मुहैया कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:झारखंड पंचायत चुनाव: नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जून से

Related Articles

Back to top button