Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : जिला मुख्यालय में चोरी और छिनतई की घटना

Giridih : गिरिडीह जिला मुख्यालय के दो थाना इलाके में चोरी और छिनतई की दो घटना हुई. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर के डॉक्टर लाइन की है. गुरुवार की दोपहर 75 वर्षीय उपेंद्र प्रसाद बरनवाल अपने स्कूटी से दुकान जा रहे थे. इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोकते हुए किनारे चलने को कहा और मकतपुर सब्जी मार्केट के अंदर ले गए. इस दौरान दोनों अज्ञात अपराधियों ने उपेंद्र बरनवाल से कहा कि वो दोनों पुलिस से हैं और उन्हें अपने साथ ले जाना है. इस दौरान जब उन्होंने कारण पूछा तो अपराधियों नें उनके हाथ की अंगूठी निकाल ली. इसके बाद पीड़ित ने डर से सोने का चेन भी उन्हें दे दी.  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है.

दूसरी घटना मुफस्सिल थाना इलाके के सिहोडीह सदर प्रखंड ऑफिस के समीप की है. जहां सुरेश प्रसाद के घर में अपराधियों ने ढाई लाख के जेवर समेत 50 हजार नगद चुरा लिया. वहीं महिला किराएदार मंजू देवी के घर से 10  हजार की चोरी की गयी.

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ रहे आपराधिक वारदात पर डीजीपी गंभीर, जेवर व्यवसायी हत्याकांड के उद्भेदन को एसआईटी गठित

Related Articles

Back to top button