ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा : अवैध बालू लदा सात ट्रैक्टर जब्त

Chatra: अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया. यह अभियान सदर अंचलाधिकारी भागीरथ महतो के नेतृत्व चलाई गई. जिसमें सदर थाना प्रभारी लव कुमार व एएसआई शशिकांत ठाकुर एवम सशस्त्र जिला बल के जवान शामिल थे. यह अभियान थाना क्षेत्र के लरकुआ मोड़ पर चलाई गई. इस दौरान सात ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किए गए. पूछताछ के दौरान चालक के द्वारा किसी प्रकार के चालान व रसीद नहीं दिखाया गया. उपरोक्त सभी वाहनों को जब्त कर पुलिस सदर थाना ले आई है.

सीओ भागीरथ महतो ने बताया कि इन वाहनों से फाइन लेने के बाद ही इन्हे छोड़ा जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वाहन मालिक के पास अगर चालान व रसीद हों तो उसे थाना में दिखाकर भी अपने वाहन ले जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:ओड़िशा में राजनीतिक भूचाल, सीएम पटनायक ने सभी मंत्रियों का मांगा इस्तीफा

Related Articles

Back to top button