रांची : हत्या के एक मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है। शनिवार को एजेसी चतुर्थ कृष्ण कुमार की अदालत ने आजसू नेता अजीत यादव की हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए छह अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी। अनिल यादव, सुजीत यादव, प्रदीप यादव, विवेक सिंह उर्फ बिट्ट, संदीप थापा व आदित्य सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है। इसी मामले में तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया था।
अजीत यादव की हत्या रातू रोड दुर्गा मंदिर के समीप किसी विवाद को लेकर वर्ष 2009 को हत्या कर दी गयी थी।




