
Bettiah : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के तेल्हुआ गांव में 5 इंच जमीन के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार की सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया. एक पक्ष के लोगों ने 22 वर्षीय युवक बच्चा यादव को मार डाला. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में नाबालिग के साथ रेप, वीडियो बना बार-बार की गई दरिंदगी, हुई प्रेग्नेंट




