BiharCourt NewsLead News

पटना हाइकोर्ट को मिले 7 नये जज

Patna : पटना हाइकोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 7 जजों की बहाली को स्वीकृति दे दी है. बिहार न्यायिक सेवा कोटा से सात लोगों को पटना हाइकोर्ट का जज बनाया गया है. पटना हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ने से वकील संघों में खुशी की लहर है. बिहार न्यायिक सेवा कोटा से जज बनाये गये सात लोगों में शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा, जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार पांडेय, सुनील दत्ता, चंद्र प्रकाश सिंह और चंद्रशेखर झा शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:पीएम मोदी के दिल में झारखंड बसता है : रघुवर दास

सुप्रीम कोर्ट की कालेजियम ने बीते 4 मई को सात न्यायिक अधिकारियों को पटना हाइकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा की थी. वहीं आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट के जज जस्टिस ए. अमानुल्लाह का ट्रांस्फर पटना हाइकोर्ट में हो गया है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ऐसे में अब सात जजों की नियुक्ति के बाद पटना हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 35 हो जायेगी. पटना हाइकोर्ट में जजों के स्वीकृत पद 53 हैं. फिलहाल पटना हाइकोर्ट में 27 जज हैं.

इसे भी पढ़ें:मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पांच-छह नामों पर चर्चा, गंगोत्री रेस में आगे

Related Articles

Back to top button