Uncategorized

चारा घोटाला: कल अपने पक्ष में गवाह प्रस्तुत करेंगे लालू

News Wing

Ranchi, 14September:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले की सुनवाई गुरुवार को होगी. देवघर, डोरंडा व चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए सीबीआइ की तीन विशेष कोर्ट में तिथि निर्धारित है. इस दौरान लालू प्रसाद कल कोर्ट में उपस्थित नहीं रहें.

आ़ज रांची आएंगे लालू

अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि गवाह नहीं आने के कारण लालू प्रसाद कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. इसलिए लालू के बुधवार को रांची आने की योजना स्थगित हो गई थी. वे आ़ज रांची आएंगे और शुक्रवार को अपने पक्ष में गवाह प्रस्तुत करेंगे.

18 सितंबर को दुमका में होगी सुनवाई

देवघर कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 64ए/96 की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में होनी है. इसमें लालू की ओर से गवाह प्रस्तुत करने की कार्यवाही चल रही है. अदालत का आदेश है कि जब-जब लालू अपने बचाव में गवाह लाएंगे, तब-तब उन्हें कोर्ट में उपस्थित होना होगा. दुमका मामले की सुनवाई 18 सितंबर को होगी. दुमका, डोरंडा व चाईबासा मामले की सुनवाई में लालू की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है, लेकिन जब वे देवघर मामले में कोर्ट में उपस्थित होते हैं, तो इन मामलों में भी हाजिरी लगाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button