Uncategorized

राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतरी: दिल्ली

News Wing
New Delhi, 14 September: राष्ट्रीय राजधानी में आज जम्मू तवी-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गयी. उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब छह बजे ट्रेन के प्लेटफार्म में प्रवेश करते समय हुयी.   हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

हालिया दिनों में ट्रेनों के डिब्बे पटरी से उतरने की कुछ घटनाएं हुई हैं.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सात सितंबर को सुबह करीब 6:25 बजे जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा डैम स्टेशन के करीब पटरी से उतर गये थे. उसी दिन दिल्ली में मिंटो ब्रिज के पास रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पावर कार पटरी से उतर गये थे. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था. इसी दिन महाराष्ट्र के खंडाला में भी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये थे.

इसे भी पढ़ें- थमने का नाम नहीं ले रही रेल दुर्घटना, उप्र में फिर रेल दुर्घटना, बाल-बाल बचे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button