News Wing
Gaya, 14 September: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दो आरोपियों को एनआइए ने गया से गिरफ्तार किया है. दोनों पहचान छिपाकर गया के बोधगया थाना क्षेत्र के करमैनी में रह रहे थे. गिरफ्तार किए गये दोनों संदिग्ध आरोपियों के नाम मो आसिफ और मो साने है. फिलहाल, एनआइए के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं.
अभी तक अधिकारिक पुष्टी नहीं
अभी तक पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि दोनों के पास से एनआइए ने गुजरात से बने वोटर कार्ड बरामद किया है. दोनों गया में पहचान बदल कर रह रहे थे.
जानकरी जुटाने में लगी पुलिस
एनआइए और पुलिस के अधिकारी यह पता करने में जुटे हुए हैं कि गया में दोनों के संबंध किन-किन लोगों से थे. गया में रह कर दोनों ने क्या-क्या किया. पुलिस को शक है कि दोनों गया में स्लीपर सेल की मदद से रह रहे थे. ऐसे में पुलिस स्लीपर सेल के सदस्यों का नाम पता की जानकारी जुटाने में भी जुटी हुई है.




