JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: इन्‍होंने उठायी है झारखंड की कला-संस्‍कृति‍ के संरक्षण की जि‍म्‍मेवारी, आप भी जानि‍ए

Jamshedpur: झारखंड राज्य की संस्कृति और परंपरा काफ़ी समृद्धि है और इसी संस्कृति को आने वाली पीढ़ी के लिए बचाये रखने की जिम्मेवारी समाजसेवि‍यों ने उठायी है. जमशेदपुर की पुराना सोनारी विकास समिति द्वारा इसी धरोहर को बचाये रखने के ल‍िए छऊ नृत्य का आयोजन सोनारी कर्मल मैदान में किया गया जहां मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के सांसद विद्युत वरण महतो एवं इंचागढ़ की विधायक सविता महतो मौजूद रहीं.

32 वर्षों से इसका आयोजन चला आ रहा है. झारखंड राज्य के अलावे बंगाल से भी यहां छऊ नृत्य के लिए कलाकार पहुचते हैं. बड़ी संख्या मे यहां दर्शक भी मौजूद होते हैंं. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय महतो ने तमाम अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता देकर किया. इसके बाद तमाम अतिथियों ने कला और संस्कृति को बचाने के ल‍िए आयोजन समिति के  प्रयास की सरहाना की. सांसद व‍िद्युत वरण महतो एवं इंचागढ़ विधायक सविता महतो समेत झामुमो केंद्रीय समिति के तमाम सदस्यों ने संयुत रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान तमाम अतिथियों ने कहा क‍ि छऊ नृत्य हमारा पारम्परिक नृत्य है जिसकी शुरुआत गणेश वंदना से होती है. हमारी नयी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़कर रखने के ल‍िए आयोजन की काफी महत्ता है.

ये भी पढ़ें- Chaibasa Crime: कचरा जलाने के विवाद में बीच मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार,  भेजे गये जेल

Related Articles

Back to top button