JharkhandLead NewsRanchi

पंचतत्व में विलीन हुआ पत्रकार नवीन शर्मा का पार्थिव शरीर

Ranchi : वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का अंतिम संस्कार शनिवार को हरमू मुक्ति धाम में किया गया. शुक्रवार को हार्ट अटैक के कारण उनका ऑर्किड अस्पताल में निधन हो गया था. वह 53 वर्ष के थे. उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी. मुक्त धाम में शहर के पत्रकार उपस्थित थे.

नवीन शर्मा न्यूज विंग पोर्टल में समाचार संपादक के पद पर कार्यरत थे. न्यूज विंग ऑफिस में शाम 4.30 बजे उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांदिल सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये. मौके पर न्यूज विंग के संपादक शंभुनाथ चौधरी, डिप्टी एडिटर कुमार सौरभ, एचआर हेड संजीव सिंह सहित तमाम सहकर्मी उपस्थित थे.

रविवार को प्रेस क्लब में दी जायेगी श्रद्धांजलि

पत्रकार नवीन शर्मा रांची प्रेस क्लब के मेंबर भी थे. रांची प्रेस क्लब में रविवार को दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. जहां रांची प्रेस क्लब के सदस्य और शहर के पत्रकार उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़: अवैध कोयला खनन स्थलों पर पुलिस की छापेमारी, 5 टन कोयला जब्त

Related Articles

Back to top button