
Ranchi : जिला के ऊर्जा मित्र सही से बिजली बिल नहीं दे रहे हैं. बल्कि कुछ मामलों में ऊर्जा मित्र की ओर से घर से ही बिल बना दिया जा रहा है. ऐसी ही शिकायत झारखंड बिजली वितरण निगम को मिली है. तुपुदाना निवासी राजेश कुमार सिंह ने मामले में शिकायत की है. जिसके बाद जेबीवीएनएल की ओर से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल डोरंडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को कार्रवाई का आदेश दिया गया है. निगम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उक्त उपभोक्ता ने 26 मई को निगम को यह सूचना दी है कि ऊर्जा मित्र सही से मीटर रीडिंग नहीं कर रहे हैं. उपभोक्ता ने यह भी बताया है कि उन्हें आशंका है कि घर से ही ऊर्जा मित्र बिजली बिल बना कर लाते हैं. इसकी शिकायत राजेश सिंह ने बिलिंग एजेंसी के सुपरवाईजर को भी की थी. लेकिन एजेंसी ने उपभोक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया.
ये भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव स्कूल के आरोपी प्राचार्य एमके सिन्हा को डीएवी प्रबंधन ने किया निलंबित
एफआइआर का दिया आदेश
निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एग्जीक्यूजिव इंजीनियर मामले की जांच करें. उक्त आरोप सही पाये जाने पर संबंधित ऊर्जा मित्र और सुपरवाईजर के खिलाफ संबधित थाना में एफआइआर दर्ज की जाये. साथ ही निगम मुख्यालय को इसकी सूचना दी जाये. जानकारी हो कि पिछले साल निगम ने बिलिंग एजेंसी चेंज किया था. इसके बाद से जिला में कंपिटेंट नामक एजेंसी बिलिंग का काम कर रही है. एजेंसी अपने शुरुआती दिनों से विवाद में रही है. जिसकी कई बार जांच भी हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- Chaibasa : प्रवीण कुमार को मिला चक्रधरपुर थाना का कमान, पूर्व में रह चुके हैं थाना प्रभारी




