JharkhandJharkhand PanchayatRamgarh

पंचायत चुनाव 2022 : रामगढ़ में तीसरे चरण के मतदान को लेकर डिस्पैच सेंटर से सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान कर्मी रवाना

Ramgarh : झारखंड पंचायत चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. चार चरणों में तीसरे चरण का मतदान कल यानी मंगलवार को होना है. सोमवार को सभी सेक्टर दंडाधिकारी और पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर से रवाना हुए.

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त माधवी मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लिया.

मौके पर उपायुक्त ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को मतदान के दिन समय का विशेष रूप से ध्यान रखने एवं निर्धारित समय पर मतदान शुरू कर देने का निर्देश दिया .

मतदान सुबह 7:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक रामगढ़ एवं पतरातू प्रखंड में चुनाव होना है. तृतीय चरण के मतदान हेतु कुल 203 भवनों में 470 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रामगढ़ प्रखंड के 40 एवं पतरातू प्रखंड के 430 बूथ शामिल हैं.

रामगढ़ प्रखंड के कुल 40 मतदान केंद्रों में 15 भवन संवेदनशील एवं 16 भवन अति संवेदनशील हैं, वहीं पतरातू प्रखंड में 94 संवेदनशील एवं 78 भवन अति संवेदनशील हैं.

तृतीय चरण में कुल 567 पदों पर चुनाव होगा है, जिनमें 5 पद जिला परिषद सदस्य, 47 पद पंचायत समिति सदस्य, 45 पद ग्राम पंचायत सदस्य के मुखिया एवं 470 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होगा. तृतीय चरण में कुल 170272 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Panchayat Election Live: जीतेगी भाई जीतेजी, हमारी भउजी जीतेगी…

 

Related Articles

Back to top button