JamshedpurJharkhand

विधायक ने किया नवनिर्वाचित जिप सदस्य और मुखिया का अभिनंदन, क्षेत्र के विकास को कटिबद्ध रहने का दिया संदेश

Chaibasa : टोन्टो प्रखंड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राज तुबिड, गोइलकेरा प्रखंड के कायदा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया सोमवारी बानरा और टोन्टो प्रखंड के बामेबासा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया मंगल सिंह कुंटिया ने सोमवार को सरनाडीह में विधायक दीपक बिरुवा से मिले.

इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने सभी विजयी प्रत्याशियों का अभिनंदन करते हुए फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी. विधायक श्री बिरुवा ने विजयी जिला परिषद सदस्य राज तुबिड, मुखिया सोमवारी बानरा, मुखिया मंगल सिंह कुंटिया को अपने क्षेत्र के प्रति सजग, समर्पित रहते हुए समग्र विकास को कटिबद्ध रहने की शुभकामनाएं दी. वहीं विजयी प्रत्याशियों ने विधायक का आशीर्वाद भी प्राप्त किया. इस मौके पर मधुर सुम्बरुई, जिला परिषद उम्मीदवार राजश्री सावैंया, लालसिंह बारी, ह्रदय शंकर बिरुवा, संजय बारी, मोहन सुम्बरुई, चंद्र मोहन देवगम, रंजीत सिंह कुंटिया आदि ने भी विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया.

ये भी पढ़े : Jharkhand Panchayat Election Live: जीतेगी भाई जीतेजी, हमारी भउजी जीतेगी…

Related Articles

Back to top button