Crime NewsJharkhandLead NewsPakurRanchiTOP SLIDERTRENDING

छात्रा को लातों से पीटते हुए वीडियो बनवाना पड़ा महंगा, CM हेमंत ने कार्रवाई का निर्देश दिया, देखें VIDEO

वायरल वीडियो पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है

Ranchi/ Pakur : झारखंड में एक नाबालिग लड़के द्वारा एक स्कूली छात्रा से मारपीट करना काफी भारी पड़ा है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया, इसके कुछ ही देर बाद ही पाकुड़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी हो कि आदिवासी स्कूली छात्रा की बेरहमी से लातों से पिटाई करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए  सीएम सोरेन को टैग किया गया था. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएम ने पुलिस-प्रशासन को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनावः बुढ़मू में चुनाव चिह्न आवंटन में लापरवाही, BDO का जवाब- कैंडिडेट से पूछेंगे

सीएम सोरेन ने किया ट्वीट

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रविवार को पाकुड़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है.

इसे भी पढ़ें :बिहार में जातीय जनगणना को लेकर 27 मई को होगी सर्वदलीय बैठक

काफी कोशिशों के बाद आरोपी की गिरफ्तारी

इस मामले में महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने घटना की छानबीन की. उन्होंने लोगों को वीडियो दिखाकर पीटने वाले युवक की पहचान की. इसके बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर ही लिया. उसे जुवेनाइल कोर्ट में भेजा जाएगा.

वायरल हो रहा वीडियो

 

थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि बीते कुछ दिनों से एक युवक द्वारा आदिवासी छात्रा की कथित पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को गोड्डा कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री को टैग करते हुए इसे महेशपुर थाना क्षेत्र की घटना बता कर कार्रवाई करने की मांग की थी.

उन्होंने ट्वीट किया कि उक्त छात्रा महेशपुर के हाथीमारा स्थित संत स्टानलियुस उच्च विद्यालय में पढ़ती है, जबकि आरोपी युवक रोलाग्राम गांव का रहने वाला है. इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए पाकुड़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

इसे भी पढ़ें :अजब-गजब: गोपालगंज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र ने लिखा खेसारी लाल यादव का ‘कोका कोला’ सांग, वायरल हुई कॉपी

 

Related Articles

Back to top button