BiharNEWS

खगड़िया में तेज आंधी में अगुवानी सुलतानगंज ओवरब्रिज में हुए हादसे में अभियंता की मौत

khagariya: जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत आई तेज आंधी व बारिश से हुई तबाही की खबरों के बीच एक और दर्दनाक खबर शुक्रवार को सामने आई है. आंधी के दौरान अगुआनी – सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन पुल के पिलर संख्या 10 के समीप कार्य कर रहे एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कम्पनी के एक अभियंता का गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.

हादसे के बाद आनन-फानन में घायल अभियंता को सुल्तानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भागलपुर ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मृतक अभियंता जिले के परबत्ता प्रखंड के कबेला निवासी शिवजी राय का पुत्र निलेश कुमार बताया जाता है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मानगो भाजपा मंडल ने विद्युत कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, बिजली की समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी

Related Articles

Back to top button