
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जल्द ही जातीय जनगणना पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी. दूसरे कारणों से अबतक सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई जा सकी थी, लेकिन अब यह बैठक बुलाई जाएगी. नीतीश कुमार ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने विचार रखेंगे. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना नहीं कराने का फैसला किया. जिसके बाद नीतीश कुमार समेत तेजस्वी यादव ने इस मसले पर अपना स्टैंड साफ किया.
बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने के बाद नीतीश सरकार ने कहा है कि तेजस्वी यादव इसके लिए लगातार मुख्यमंत्री पर दबाव बनाते रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और मीटिंग में जातीय जनगणना कराए जाने पर चर्चा की थी. दोनों के बीच हुई मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में काफी तरह के कयास भी लगाए जाते रहे, लेकिन अब नीतीश कुमार ने खुद कह दिया है कि बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने के पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जा रही है. हालांकि इस सर्वदलीय बैठक का समय अभी तय नहीं किया गया है लेकिन मुख्यमंत्री ने यह जरूर कहा है कि यह जल्द बैठक बुलाई जाएगी.
इसे भी पढ़ें: नालंदा: बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में लगी आग, मची अफरा-तफरी




