
Kumar Gaurav
Ranchi : प्रतिभावान को अगर किसी एक चीज की जरूरत होती है तो वो है मंच. एक बेहतर मंच इंसान को उसके मेहनत का सही मुआवजा देता है. कहा जाता है जिन लोगों पर अभाव ने किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं छोड़ा और बल्कि हौसले को दोगुना कर दिया. उन्हें अगर डांस इंडिया डांस जैसा मंच हासिल हो जाए तो वो मुकाम पाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. वे इस मौके को पूरी तरह से भूनाते हुए सुपर-16 में पहुंच चुके हैं. अब इनके परफॉर्मेंस को हम टीवी पर देख सकेंगे. झारखंड के बोकारो जिला के गोमिया से आने वाले इन बच्चों ने अपने चाचा से ट्रेनिंग लेकर सुपर-16 में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें :कुरमी की परंपराएं आदिवासी जैसी, अनुसूचित जनजाति में शामिल होना चाहिए : ताला मरांडी
इसे भी पढ़ें :कुरमी को एसटी सूची में शामिल करने मामले को टीआरआई के पास भेजने पर आजसू विधायक ने जतायी चिंता
इसे भी पढ़ें :कुरमी को अादिवासी में शामिल किये जाने की अनुशंसा से भड़का गुस्सा, दुमका में हेमंत और रघुवर का फूंका पुतला
स्नेहा और जीतू दे रहे हैं ट्रेनिंग
अपने डांस परफॉर्मेंस के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने के लिए ये लोग दम भर पसीना बहा रहे हैं. बोकारो जिला के गोमिया के न्यू माइंस के रहने वाले इन बच्चों ने अब तक पांच राउंड आसानी से क्लीयर कर लिया है. 28 फरवरी को ये मेगा राउंड क्लीयर कर झारखंडवासियों को होली का तोहफा दे चुके हैं. सीजन-8 में झारखंड का ये एकमात्र ग्रुप है. इन्होंने अपने चाचा रविसन से ट्रेनिंग ली है. फिलहाल इन बच्चों को सुपर-16 राउंड के लिए टीवी कोरियोग्राफर स्नेहा कपूर और जीतू मोनिया इन बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :कुर्मी को आदिवासी में शामिल करने की अनुशंसा के विरोध में आदिवासी विधायकों के जलाये गये पुतले
इन 16 टीमों ने किया है क्वालिफाई
आरडीए गोमिया झारखंड, फायर स्टेप क्रू फरीदाबाद, उर्वा भाभसर गुजरात, के थ्री ग्रुप दिल्ली, एपी रोकर्स नागपुर, बीट ब्वॉयज इंडिया इंदौर, मान एंड अमित गुजरात, तान्या और तनीषा, जीया ठाकुर, अभिनव अरुण कोच्ची, सूर्या बैंगलोर, वृंदा नेपाल, रोहन थाप नेपाल, सत्यम राय गाजियाबाद, स्टेसी शिलांग और सहजन.
सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं सारे बच्चे, घर में ही मिला ट्रेनिंग
करण कुमार हांसदा 13 वर्ष, पूजा हांसदा 10 वर्ष, नितिन कुमार टूडू 13 वर्ष, आरती कुमारी 9 वर्ष, पम्मी मरांडी12 वर्ष. ये सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं. इनके कोरियोग्राफर रविसन मांझी रिश्ते में इनके चाचा लगते हैं. रविसन ही इन सारे बच्चों को जगह-जगह ऑडिशन दिलाने लेकर जाते हैं. करण पूजा और नितिन गोमिया के ही राधाकृष्ण विद्या मंदिर में पढ़ाई करते हैं. वहीं आरती कुमारी और पम्मी मरांडी राजकीयकृत्त प्राथमिक विद्यालय न्यू माइंस में पढ़ाई करती है.
इसे भी पढ़ें – अजब प्यार की गजब कहानी : पहली मुलाकात में प्यार, दूसरी में शादी, तीसरे में ब्लैकमेलिंग व बेटी का अपहरण और खूंटी पुलिस खामोश !
तीन मार्च से होगा टीवी पर टेलीकास्ट
डीआईडी सीजन-4 का जी टीवी पर 3 मार्च से टेलीकास्ट किया जाएगा. जिसके बाद इन बच्चों को टीवी पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है. उल्लेखनीय है कि ये सभी बच्चे स्टूडियो राउंड के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं, जिसका मतलब ये है कि हम झारखंड के इन हुनरमंद बच्चों को अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आसानी से देख पायेंगे.
इसे भी पढ़ें – सरयू राय का एक और खुलासाः प. सिंहभूम जिले के 18 कंपनियों ने 2700 करोड़ की नहीं, 6300 करोड़ की हेराफेरी की
इसे भी पढ़ें – सरयू राय ने सीएम को पत्र लिख कहा, मुझे संसदीय कार्यमंत्री के पद से हटा दें
कंप्यूटर मास्टर हैं रविसन, 2015 से बच्चों को सिखा रहे हैं डांस
रविनसन पेशे से एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर की ट्रेनिंग देते हैं. इसके साथ ही अपने पैशन को जिंदा रखने के लिए वो अपने घर के बच्चों को साथ लेकर रेगुलर डांस सिखा रहे हैं. गोमिया के 1 बी में ही इनका रविसन डांस एकेडमी है, जहां करीब 25 बच्चे रोज ट्रेनिंग लेते हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




