NationalNEWSTOP SLIDER

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल के लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी, माया देवी मंदिर में करेंगे दर्शन

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल दौरे पर जा रहे हैं. पीएम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे और नेपाल के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी का विमान नेपाल मे चीन की मदद से बनाए गए एयरपोर्ट पर नहीं जाएगा. पीएम का विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरेगा. कुशीनगर से पीएम मोदी MI17 हेलीकॉप्टर से सीधे लुंबिनी जाएंगे.

कई मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

पीएम मोदी लुंबिनी पहुंचने के बाद वो पहले मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और बौद्ध सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन भी करेंगे. 6 घंटे के नेपाल दौरे के दौरान दोनों देशों में द्विपक्षीय बातचीत भी होगी. भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में कई समझौते हो सकते हैं. साथ ही जलविद्युत विकास, साझेदारी और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.  बता दें कि पीएम मोदी का ये पांचवां नेपाल दौरा है. दूसरे कार्यकाल में पहली बार पीएम मोदी मिशन नेपाल पर जा रहे हैं. पीएम का ये दौरा दोनों देशों की दोस्ती के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का आज आखिरी दिन, कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button