
Sahibganj: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दरस यादव के घर पर मध्य रात्रि पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में आज राजमहल विधायक अनंत ओझा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी काला दिवस मनाते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषी पुलिस पदाधिकारी पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की. विधायक अनंत यादव ने कहा कि हेमंत सरकार की पुलिस बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है. मालूम हो कि रामदरस यादव के घर पुलिस ने छापेमारी की थी. यादव घर पर नहीं मिले थे. बताया जा रहा है कि अवैध खनन से जुड़े मामले को लेकर पुलिस उनके घर पहुंची थी. पुलिस पर छापेमारी के दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है.




