
New Delhi: गूगल ने अपने ट्रांसलेशन टूल में सात भारतीय भाषाओं के साथ 24 नई भाषाओं का जोड़ा है. जिन भारतीय भाषाओं को टूल से जोड़ा गया है उनमें मैथिली, भोजपुरी, संस्कृत, असमिया, कोंकणी, मेइतेइलॉन (मणिपुरी) व मिजो शामिल हैं. अब ट्रांसलेशन टूल से विश्व के 157 भाषाओं में अनुवाद हो सकता है. पहले यह संख्या 133 थी. गूगल ने बताया है कि नई जोड़ी गई 24 भाषा को दुनिया भर में करीब 30 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं.
ये टेक्नोलॉजी एक मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करती है जो बिना किसी उदाहरण को देखे दूसरी लैंग्वेज में ट्रांसलेट करती है. गूगल का कहना ये टेक्नोलॉजी अभी पूरी तरह सटीक नहीं है लेकिन कंपनी का वादा है कि आने वाले समय में ये ट्रांसलेशन को बेहतर बनाती जाएगी.यह भी दावा किया है कि लोग इसका अनुभव अच्छे से कर पाएंगे.
जिन भारतीय भाषाओं को फिलहाल टूल से जोड़ा गया है उनमें पूर्वोत्तर भारत से जुड़ी मिजो भाषा का लोग सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं. आठ करोड़ से अधिक लोग मिजो भाषा का प्रयोग करते हैं. दूसरे नंबर पर भोजपुरी बोलने वालों की है. करीब पांच करोड़ लोग भोजपुरी का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, भोजपुरी भारत के अलावा नेपाल व फिजी में भी बोली जाती है. मैथिली खासकर बिहार में बोली जाती है. करीब 3.8 करोड़ लोग मैथिली में बातचीत करते हैं.




