JharkhandKodermaLead News

कोडरमा में कोरोना संक्रमित महिला की मौत

Koderma: करीब डेढ़ माह के बाद जिले में कोरोना से एक की मौत हुई है. डोमचांच प्रखंड के महथाडीह से 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसकी इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गयी. इस सबंध में फ्लू कॉर्नर के नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि उक्त महिला को पिछले एक माह से बुखार था और निजी क्लिनिक में इलाजरत थी. स्थिति गंभीर होने पर उसके परिजन सदर अस्पताल लाये, उस समय महिला के पेट और गले मे दर्द, सांस लेने में तकलीफ और बुखार था. महिला को डीसीएचसी में भर्ती किया गया, महिला का ऑक्सीजन लेवल भी कम था. कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए ट्रू नेट से जांच किया गया जिसमें उक्त महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी.

Related Articles

Back to top button