JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर:  मुसाबनी में महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

Jamshedpur: जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्‍या कर दी गयी. उसका शव तालाब के पास से बरामद किया गया है. मृतका की पहचान काकदोहा के कादे मार्डी की पत्‍नी सोहागी मार्डी के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें –रांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-03 : Online पढ़ाने के लिये अनट्रेंड हैं स्थानीय कोचिंग संस्थानों के टीचर

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मृतका अपने पति के साथ तालाब में नहाने के लिए गयी थी. नहाते-नहाते पत्नी जोर से चिल्लायी. आवाज सुनकर जब पति तालाब के पास दौड़ा तो पत्नी पानी से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी कादे मार्डी को उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं लग पाया.

कादे ने रातभर ग्रामीणों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की खोज की. लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पाया. फिर हारकर वो घर लौट गया. हालांकि ग्रामीणों ने कई इलाकों में कादे की पत्नी सोहागी को ढ़ूंढ़ा. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी.

सुबह बरामद हुआ शव

बुधवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास गये तो महिला का शव देखकर चौंक गये. ये शव सोहागी  का ही थी. सोहागी का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ. महिला के शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे गला रेतकर की हत्या की गयी है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें – प्रचंड गर्मी ने किया बेहालः उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्से लू की चपेट में, 50 डिग्री तक पहुंचा पारा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button