
Ranchi: झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल पर इडी का शिकंजा कसता ही जा रहा है. पूजा सिंघल को आज फिर पूछताछ के लिए इडी कार्यालय बुलाया. सिंघल जवाब देने के लिए इडी कार्यालय पहुंच चुकी है. इधर, सूचना है कि पूजा के कोलकाता स्थित ठिकानों पर आज फिर इडी छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार पूजा से जुड़े अभिजीत सेन के कोलकाता स्थित ठिकाने पर दबिश दी गई है.
मालूम हो कि पूजा सिंघल से इडी एक दिन पूर्व करीब नौ घंटे लगातार पूछताछ कर चुकी है. जाहिर है कल के जवाब से संतुष्ट नहीं होने की वजह से पूजा आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पूजा से पूछताछ से पूर्व इडी दो दिनों तक पूजा के पति अभिषेक कुमार झा व सीए सुमन कुमार सिंह से पूछताछ कर चुकी है. पूछताछ में कई लेन देन को लेकर सवाल किए जा रहे हैं. जाहिर है पूजा कि मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है.




