
Ranchi : आइएएस पूजा सिंघल मामला अब हाइकोर्ट पहुंच गया है. जहां अरुण दुबे की ओर से हाइकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की गयी है. याचिका में प्रार्थी ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है. साथ ही ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गयी है. अन्य अधिकारियों की संपत्ति जांच की बात भी याचिका में की गयी है. खूंटी में मनरेगा घोटाले में भी अरुण दुबे प्रार्थी हैं, जिसकी सुनवाई कोर्ट में जारी है.
इसे भी पढ़ें:Qutub Minar को हिंदू संगठनों ने बताया विष्णु स्तंभ, परिसर के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा, हिरासत में लिया




