
Patna : क्या किसी शख्स का रंग उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता हैं. आपका जवाब शायद ना होगा लेकिन बिहार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सांवली सूरत ने एक महिला की जान ले ली वह भी शादी के महज 9 महीने के बाद.
क्या है पूरा मामला
दिल दहला देने वाली वारदात पटना से सटे फुलवारी शरीफ इलाके की है. फुलवारी शरीफ के राष्ट्रीय गंज स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में सुमन कुमार और उसके पत्नी सुरभि कुमारी एक साथ रहकर काम करते थे.
इसे भी पढ़ें :PANCHAYAT ELECTION RANCHI: पहले चरण में 888 प्रत्याशी मैदान में, 12 से 15 मई तक ड्राई डे
पति हमेशा सांवली सूरत का देता था ताना
शादी के समय से ही पति हमेशा सांवली सूरत होने का ताना देता था लेकिन सुरभि लगातार यह सहन कर रही थी. रविवार को रंग की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने सुरभि की हत्या कर दी.
यही नहीं हत्या करने के बाद सुमन कुमार ने सुरभि के भाई चंदन कुमार को फोन करके बता दिया कि उसकी बहन की सांसे रुक गई हैं. घटना की सूचना मिलते हैं चंदन कुमार भागलपुर से फुलवारी शरीफ पहुंच गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
इसे भी पढ़ें :BPSC पेपर लीक : आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल समेत 4 से EOU ने शुरू की पूछताछ




