Education & CareerJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, July में होगा एडमिशन टेस्ट

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2022 रखी गई

Ranchi : झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड ने साल 2022 में राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए ली जाने वाली झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 9 मई से शुरू हो रहा है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2022 रखी गई है.

16 जून को निर्धारित है परीक्षा

एडमिट कार्ड झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट से परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा. परीक्षा की तिथि 16 जून निर्धारित की गई है. नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि तत्कालीन परिस्थितियों की वजह से एग्जामिनेशन तिथि में परिवर्तन संभव है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: सांसद-विधायक मद से योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला अभियंता सक्षम

इन संस्थानों में होगा एडमिशन

एडमिशन टेस्ट के जरिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, राजकीय पॉलिटेक्निक, पीपीपी मोड पर संचालित पॉलिटेक्निक संस्थानों, गैर राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित झारखंड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम एंड ट्रेंनिंग सेंटर रांची, गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेंनिंग सेंटर दुमका में टूल एवं डाई मेकिंग कोर्स के पहले साल में एडमिशन लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :तीन संतानों के रहते गरीब परिवार की बेटी को गोद लेकर बेटी की तरह कर रहीं परवरिश

आवेदन के लिए मैट्रिक में न्यूनतम 35 फ़ीसदी अंक जरूरी

मैट्रिक में न्यूनतम 35 फ़ीसदी अंक लाने वाले उम्मीदवार ही एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वैसे उम्मीदवार जो माइनिंग इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने की इच्छुक होंगे उनकी न्यूनतम उम्र 1 जुलाई 2022 तक 17 वर्ष होनी चाहिए. अन्य किसी भी शाखा में एडमिशन के लिए अधिकतम एवं न्यूनतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है.

650 रुपये एप्लिकेशन फीस

इस एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ जनरल, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी उम्मीदवार को 650 रुपये एप्लिकेशन फीस देने होंगे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी कोटि की महिला उम्मीदवार को 325 रुपये देने होंगे. दिव्यांग उम्मीदवार को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. उम्मीदवारों से लिया गया एप्लीकेशन फीस नॉन रिफंडेबल होगा.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: सोलर स्ट्रीट लाइट खरीद की गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों से मांगा गया जवाब,पांच आइएएस व 23 अफसर राडार पर

परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट पर होगी

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट पर ली जाएगी. परीक्षा में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे. वही प्रश्न पत्र हिंदी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेंगे. एडमिशन में राज्य सरकार द्वारा जारी आरक्षण नीति लागू रहेगी.

अगर किसी उम्मीदवार को इस प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में और जानकारी लेनी है तो वे झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड के ऑफिस में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी, जानें-किस राज्य में सबसे अधिक मामले

 

Related Articles

Back to top button