BiharNEWS

बेगूसराय में फिरौती के लिए मासूम बच्चे को अपराधियों ने चाकू से गोद कर किया घायल, गंभीर

Begusarai : जिले में अपराधियों ने मंगलवार को एक मासूम बच्चे को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर बांध के किनारे फेंक दिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी के समीप की है. घायल बच्चा लाखो थाना क्षेत्र स्थित डुमरी वार्ड नंबर 2 निवासी दीपक पासवान का 11वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार बताया जाता है. परिजनों ने बताया कि आर्यन घर से खेलने के लिए निकला था. काफी देर तक ज़ब वह वापस घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी आर्यन का कोई अता पता नहीं चल सका. इसी खोजबीन के दौरान परिजनों के मोबाइल पर फोन आया कि एक लाख रुपये दो,

तब बच्चे को छोड़ देंगे नहीं तो इसे जान से मार देंगे. फिर स्थानीय लोगों ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि उनके माध्यम से डॉ शशि भूषण के यहां एक घायल बच्चा इलाज के लिए आया है. इसी सूचना के आधार पर जब डॉ शशि भूषण क्लीनिक पहुंचे तो इसकी पहचान आर्यन कुमार के रूप में हुई. परिजनों ने यह भी कहा कि इस मासूम बच्चे को चाकू किसने और क्यों मारा फिलहाल यह समझ में नहीं आ रहा है. मुफस्सिल थाने की पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : सुरेश्वरधाम में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आज, 2000 से अधिक महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

 

Related Articles

Back to top button