DhanbadJharkhand

धनबाद : ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर बांटे पौधे, वृक्ष लगाने का दिया गया संदेश

Dhanbad : मंगलवार को झरिया की सामाजिक संस्था यूथ कांसेप्ट ने ईद के त्योहार के मौके पर ईद की नमाज अदा होने के बाद लोगों और बच्चों को ईदी के रूप में पौधे भेंट किये और लोगों को उस पौधे को अपने बच्चों के तरह सींचकर बड़ा करने की अपील भी की.

संस्था के संयोजक अखलाक अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने की छोटी कोशिश है. साथ ही लोगों में प्रदूषण को लेकर जागरूकता भी आए. आज के परिवेश में सभी पेड़ पौधे के महत्व का समझ सकें.

अखलाक ने कहा कि हमारी संस्था ने लगातार प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनप्रतिनिधि से लेकर सरकार और प्रशासनिक अमला को जगाने की कोशिश की. अब तक किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगी है. इस कारण अब हमें ही शहर के प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कोई ठोस पहल करना होगा. आज का कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है.

इस अवसर पर डॉ मनोज सिंह ने कहा इस प्रकार के अभियान चलाकर शहरवासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है. प्रदूषण के खिलाफ अभियान में आवाज नहीं उठा सकते तो कम से कम सभी झरिया के नागरिक एक एक पौधा लगाकर अपने पर्यावरण को संतुलित बनाने का काम जरूर करें.

इसे भी पढ़ें : सुरेश्वरधाम में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आज, 2000 से अधिक महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Related Articles

Back to top button