DeogharJharkhand

देवघर में मंत्री हफीज़ुल हसन के खिलाफ शिकायत दर्ज, गढ़वा में दिया था विवादित बयान

Deoghar: भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया ने नगर थाना पुलिस को शिकायत पत्र देकर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. पुलिस को दिए शिकायत पत्र में उन्होंने अपने गढ़वा दौरे के दौरान मीडिया में दिए अनर्गल बयान का जिक्र किया है. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल हसन द्वारा धार्मिक संप्रदाय को भड़काने के उद्देश्य से मीडिया में जो विवादित बयान दिया है उससे हिंदू समाज मामहार्त है. यह दो पक्षों के बीच उसकाने वाला बयान है, जो गैर कानूनी और दंडनीय है. इसका असर पूरे झारखंड प्रदेश पर पड़ा है.

विशेष रुप से अखबार के आपराधिक मंशा से लिफ्त उस बयान पर ध्यान आकृष्ट कराना चाहूंगा जिसमें मीडिया एवं आम लोगों के सामने मंत्री ने यह कहा है कि हमारे 20 प्रतिशत तो आपके भी 80 प्रतिशत घर बंद होंगे. यह बयान मुस्लिमों को भड़काने एवं उत्तेजित करने वाला तथा हिंदुओं को डराने वाला डराने व उसकाने बयान है.

इसे भी पढ़ें:BIG BREAKING: JPSC ने सातवीं से दसवीं मुख्य परीक्षा परिणाम किया जारी, 802 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार

इससे ना केवल शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ सकता है बल्कि दंगा फसाद भी हो सकता है. इस मंशा से हाफिजूल हसन झारखंड सरकार के मंत्री ने यह बयान दिया है.

अपने शिकायत पत्र में भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया ने आग्रह किया है कि झारखंड सरकार के मंत्री हाफिजूल हसन पर अविलंब कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं 115, 146, 153ए व 504 में केस दर्ज करने की कृपा की जाए.

इसे भी पढ़ें:शहर में सफाई और जलापूर्ति की समीक्षा, मेयर ने कहा- जलापूर्ति के लिए निगम के पास फंड की कमी

Related Articles

Back to top button