
Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शनिवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र के बाबा मंदिर व शिवगंगा के आसपास के क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला गया. जिसमें नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल, पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश यादव, अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा, अंचलाधिकारी देवघर मोतीलाल हेम्ब्रम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश मरांड़ी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी बाबा मंदिर, थाना प्रभारी नगर थाना एवं अन्य पदाधिकारी, कर्मी व सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे.
बता दें कि बाबा मंदिर शिवगंगा क्षेत्र में मार्ग को अतिक्रमण किए जाने के कारण श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. साथ ही आपदा प्रबंधन अग्निशमन जैसी घटनाओं व सुरक्षा दृष्टिकोण से यह उचित नहीं प्रतीत होता था.
इसे भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez पर ED की बड़ी कार्रवाई, 7,00,00,000 रुपये की संपत्ति ज़ब्त, जानें क्या है कारण
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पिछले दिनों उक्त क्षेत्रों का भ्रमण के दौरान अतीक्रमित मार्ग को हटाने का निर्देश दिया था. जिसके आलोक में आज नगर निगम द्वारा बाबा मंदिर व शिवगंगा के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस बाबत नगर आयुक्त ने कहा कि आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया.

उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना सहित अन्य कार्य हेतु आवागमन करने में कठिनाई होने, आपदा प्रबंधन अंतर्गत आपातकालीन स्थित में अग्निशमन वाहन का प्रवेश में कठिनाई होना, आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के प्रवेश में कठिनाई होने, प्रशासनिक दृषिकोण आदि कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.
इसे भी पढ़ें:शहर में सफाई और जलापूर्ति की समीक्षा, मेयर ने कहा- जलापूर्ति के लिए निगम के पास फंड की कमी
अतिक्रमण में कुछ आवासीय एवं दुकानदारों के द्वारा घर व दुकान के बाहर सड़क और नाली पर अतिक्रमण पाया गया. सड़क व नाले पर कंस्ट्रक्शन किया पाया गया. रोड पर दुकानदारों आवासों के द्वारा अस्थायी स्ट्रक्चर तैयार कर रोड से मात्र 08 फीट ऊंचाई (छज्जे के रूप में) के बाद अतिक्रमण पाया गया.
त्रिपाल व टीन का चदरा से रोड़ तक अतिक्रमण पाया गया. इस बाबत तीन दिन पूर्व से सभी को सूचित किया जा रहा था कि अतिक्रमण हटा ले परंतु बहुत से ऐसे आवासीय परिसर व दुकानदार थे जिन्होंने सूचना प्राप्त होने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया था. वैसे स्थलों को चिन्हित कर आज अतिक्रमण हटाया गया. पूर्व में भी इस तरह का अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था एवं सूचित भी किया गया था.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में नहीं थम रहा अवैध कोयला खनन के दौरान हादसों का सिलसिला, जिम्मेवार कौन?
नगर निगम के द्वारा कई बार इस तरह का अभियान चलाकर सूचित किया गया है और हटाया भी गया है. इसके बावजूद कुछ लोग पुनः उस जगह पर अतिक्रमण कर लेते हैं.
नगर आयुक्त ने बाबा मंदिर पहुंच पथों के सभी विक्रेताओं, दुकानदारों एवं अन्य को सूचित किया है कि पथों, नालों के ऊपर भविष्य में आपदा प्रबंधन निमित्त अतिक्रमण ना करें. साथ ही यदि कोई अतिक्रमण हो तो उसे अविलंब हटा लें वर्तमान में नियमित रूप से आपदा प्रबंधन की समस्या के निराकरण हेतु अग्निशामक वाहन एंबुलेंस के आवाजाही की जानी है.
निरीक्षण के क्रम में अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में नगरपालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत धाराओं के तहत सड़क एवं नालों पर अवस्थित अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध जुर्माना सहित लागत मूल्य लेते हुए निगम अतिक्रमण हटाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : Xiaomi इंडिया पर ED का शिकंजा, 5, 551 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त




