JharkhandJharkhand PoliticsLead NewsRanchi

भाजपा के आरोपों का जवाब दे झामुमो : आदित्य साहू

Ranchi: भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि अपनी डूबती नाव देखकर झामुमो बौखला गया है. उनके बयानों में यह स्पष्ट झलक रहा है. झामुमो यह क्यों नही बतला रहा कि सीएम ने सत्ता एवम पद का दुरुपयोग करते हुए अपने नाम से ही खान का लीज कैसे करा लिया. स्वयं उद्योग मंत्री रहते हुए अपनी पत्नी के नाम आद्योगिक जमीन का आवंटन कर दिया. अपने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र,अपने प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू के नाम भी खान लीज का आवंटन हो गया. कैसे मुख्यमंत्री का परिवार राज्य के जल,जंगल,जमीन ,बालू, पत्थर,कोयला को लूट रहा है, यह पूरे राज्य की जनता अब जान चुकी है.

जब राज्य का मुखिया ही भ्रष्टाचार में शामिल हो तो फिर राज्य की कैसी दुर्दशा होती है, यह प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता रोज झेल रही है.

इसे भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez पर ED की बड़ी कार्रवाई, 7,00,00,000 रुपये की संपत्ति ज़ब्त, जानें क्या है कारण

ठगबंधन की सरकार

आदित्य साहू ने कहा कि ठगबंधन की सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई. यह सरकार केवल झूठे वायदों और छलावे से बनी सरकार साबित हुई जिसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता का दुरुपयोग कर अपनी और अपने परिजनों,चहेतो की तिजोरी भरना.

झामुमो में हिम्मत है तो भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोपो का जवाब दे जिसका राज्य की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है.

इसे भी पढ़ें:लातेहार में सरकारी पदाधिकारी के संबंधी ने पंचायत चुनाव में किया नामांकन, डीसी ने कहा- करायेंगे जांच

Related Articles

Back to top button