
Naveen Sharma
Ranchi : वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए नये संकेत लेकर आया है. कोरोना की वजह से मार्च 2020 से बंद पड़ा फिल्म उद्योग धीरे-धीरे पटरी पर आता दिखाई दे रहा है, लेकिन यह साल एक नये बदलाव को भी बड़े पुख्ता अंदाज में बयान कर रहा है. एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट ने हिंदी पट्टी में जिस तरह धमाकेदार प्रदर्शन किया था उसने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया. अब इस साल में इस ट्रेंड ने अपनी जड़े काफी गहरी कर ली हैं.
ये नया ट्रेंड कि दक्षिण भारत में बनी फिल्में हिंदी भाषी राज्यों में भी करोड़ों का बिजनेस कर रही हैं. ये सिलसिला शुरू हुआ था अल्लू अर्जुन की पुष्पा से. इसके बाद RRR और KGF-2 ने तो इतना धमाकेदार प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया कि बॉलीवुड के बादशाह, शहंशाह और दबंगों के सिंहासन डोल गये हैं.
ये बॉलीवुड के लिए खतरे की घंटी है उसे अच्छे कंटेंट वाली तथा भव्य और वीएफएक्स जैसी टेक्नोलॉजी में भी दक्षिण की फिल्मों से कड़ा मुकाबला करने के लिए कमर कसनी होगी वरना दक्षिण की फिल्में इसी तरह हिंदी पट्टी पर अपना परचम लहराती रहेंगी और बॉलीवुड के स्टार सितारे मुंह ताकते रह जायेंगे.
इसे भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez पर ED की बड़ी कार्रवाई, 7,00,00,000 रुपये की संपत्ति ज़ब्त, जानें क्या है कारण
अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बॉक्स पर लगाई आग
अल्लू अर्जुन की पुष्पा वैसे तो 17 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हुई थी, लेकिन ये फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जनवरी में भी कमाई करती रही.

इतना ही नहीं, लीक होने के बाद, दूसरी भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज़ होने के बावजूद, पुष्पा की कमाई बढ़ती रही. फिल्म ने कुल मिलाकर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ की कमाई की जिसमें काफी कमाई जनवरी के महीने में भी हुई.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : Xiaomi इंडिया पर ED का शिकंजा, 5, 551 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
रणवीर सिंह की 83 नहीं दिखा पाई कमाल
भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बनी रणवीर सिंह और दीपिका पदकोण स्टारर 83 बड़े स्टारकास्ट और रोचक टॉपिक होने के बाद भी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पायी थी.

फरवरी में धीमी रही रफ्तार, तीनों हिंदी फिल्में नहीं निकाल पाई लागत
फरवरी में हिंदी फिल्मों की रफ्तार धीमी ही रही. फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर केवल तीन फिल्में रिलीज़ हुईं. बधाई दो, वलीमई हिंदी और गंगूबाई काठियावाड़ी. तीनों ही फिल्में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत तक नहीं निकाल पाईं. जहां बधाई दो का बजट था लगभग 35 करोड़, फिल्म ने केवल 19.5 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप हो गई. वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी का भी बजट था 180 करोड़. फिल्म केवल 128 करोड़ की ही कमाई कर पाई.
वहीं दक्षिण की फिल्में वलीमई (1.5 करोड़), राधे श्याम (19.2 करोड़) और आर आर आर (120.5 करोड़) ने मिलकर 141.2 करोड़ की कमाई. अंग्रेज़ी फिल्म बैटमैन ने 44 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर तीन महीनों में हिंदी बॉक्स ऑफिस ने 636 करोड़ की कमाई की.
बजट से कम हुई अधिकतर फिल्मों की कमाई
मार्च के महीने की शुरूआत हुई थी अंग्रेज़ी फिल्म बैटमैन के साथ जिसने 44 करोड़ की अच्छी खासी कमाई की. इसके बाद हर हफ्ते, फिल्में रिलीज़ हुईं क्लैश हुईं कुछ हिट हुईं और कुछ फ्लॉप. मार्च के महीने की सबसे बड़ी निराशा रही प्रभास स्टारर राधे श्याम. लगभग 350 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई. वहीं अमिताभ बच्चन स्टारर झुंड 17.2 कमा ले गई. हालांकि, इस फिल्म का बजट भी 22 करोड़ रूपये था.
इसे भी पढ़ें:लातेहार में सरकारी पदाधिकारी के संबंधी ने पंचायत चुनाव में किया नामांकन, डीसी ने कहा- करायेंगे जांच
हिंदी में सिर्फ द कश्मीर फाइल्स ने दिखाया जोर
हिंदी फिल्मों में विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ही एकमात्र फिल्म है जिसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज़ हुई और राधे श्याम जैसी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश भी हुई थी, लेकिन इसने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और विस्थापन जैसे गंभीर विषय को बेहद संजिदगी से दिखाने के कारण काफी चर्चा बटोरी और दर्शकों को सिनेमा हॉल में खिंचने में भी सफल रही.

फिल्म ने सिर्फ 3.5 करोड़ की ओपनिंग दी थी लेकिन फिल्म की माउथ पब्लिसिटी इतनी तगड़ा थी कि हर दिन ये अपनी कमाई में बढ़ोतरी करती गई. खासकर सोशल मीडिया में इस फिल्म को सफल करने के लिए कैंपेन भी चला. द कश्मीर फाइल्स कुल मिलाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया.
अक्षय कुमार की बकवास फिल्म बच्चन पांडे
अक्षय कुमार की होली पर रिलीज़ हुई बच्चन पांडे फिल्म एकदम बकवास फिल्म थी. बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी. यहां तक कि तीसरे सप्ताह में चल रही द कश्मीर फाइल्स के आगे बेरंग रह गई.

ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप में से एक साबित हुई. वो भी तब जब पिछले एक दशक में अक्षय ने कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी थी. फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये का था.
आर आर आर की आंधी ने बनाये रिकार्ड
दक्षिण के दो बड़े सुपर स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा को लेकर बनायी गयी एसएस राजमौली की बड़े बजट की फिल्म आर आर आर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई .आर आर आर की आंधी जिसने तेलुगू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस के साथ ही हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी तबाही मचा दी.
आर आर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है और कोरोना काल के बाद सबसे तेज़ 100 करोड़ी हिंदी फिल्म भी बनी है.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में नहीं थम रहा अवैध कोयला खनन के दौरान हादसों का सिलसिला, जिम्मेवार कौन?
केजीएफ चैप्टर 2 ने रचा नया इतिहास
केजीएफ चैप्टर 2 बीते 14 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म में यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त भी नजर आए हैं. अपने सारे भाषाई संस्करणों को मिला कर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 682 करोड़ का धुआंदार कलेक्शन किया है.
वहीं हिंदी संस्करण का कलेक्शन गुरुवार को करीब 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. हिंदी में रिलीज हुई अब तक की 10 सबसे सक्सेफुल फिल्मों में KGF Chapter 2 तीसरे नंबर पर है और अगर कमाई का आंकड़ा यूं ही बढ़ता रहा तो फिल्म तीसरे हफ्ते में ही आमिर खान की फिल्म दंगल की पोजिशन हथिया सकती है.
इसे भी पढ़ें:40 रूसी फाइटर विमानों को तबाह करनेवाला, यूक्रेन का ‘घोस्ट ऑफ कीव’ देश के लिए हुआ कुर्बान




